February 5, 2026 4:01 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

आपदा मे कहां था हिमाचल का बेटा जो अब वोट मांगने आ रहा है : प्रेम कौशल

केंद्र ने हिमाचल से किया सौतेला व्यवहार, बीजेपी को नहीं लोकतंत्र व न्यायपालिका पर भरोसा

आवाज हिमाचल। शिमला

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के 5 जनवरी को होने वाले हिमाचल दौरे पर हिमचाल कांग्रेस ने निशाना साधा हैै। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने शिमला मे पत्रकार वार्ता के दौरान बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि आपदा में कहां था हिमाचल का बेटा जो अब बोट मांगने आ रहा है। कौशल बोले जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के हैं लेकिन ज़ब प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा था तब वह कहां थे। यदि उन्हें हिमाचल की जनता की फिक्र थी तो क्यों आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करवा पाए। मुश्क्लि वक्त में प्रदेश की जनता से मुंह फेरने वाले अब किस मुंह से वोट मांगने के लिए हिमाचल आ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक साल पहले जैसे ही प्रदेश की जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया वैसे ही केंद्र ने हिमाचल से सौतेला व्यवहार करना शुरू कर दिया। केंद्र बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश की कर्ज की सीमा को कम कर दिया, वाटर सेस को रुकवाया जबकि भाजपा शासित राज्यों मे वाटर सेस लिया जाता है। ओपीएस लागू होने के बाद 1750 करोड़ की ग्रांट जो एनपीएस के समय मे हर साल मिलती थी उसे बंद कर दिया, नड्डा हिमाचल के होने के बावजूद आपदा मे जो मदद केंद्र से मिलनी थी उसे भी नहीं दिला पाए। जबकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनएच व उसके साथ लगती सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 500 करोड़ देने की घोषणा की थी लेकिन अभी तक 5 रूपये भी नहीं दिए हैं। ऐसे मे हिमाचल के साथ केंद्र का सौतेला व्यवहार नहीं तो और क्या है। उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर केंद्र मे मंत्री है, जेपी नड्डा केंद्र मे है लेकिन वह बताये कि अपने प्रदेश के लिए क्या बड़ी योजना लेकर आए हैं और आपदा मे जनता के लिए केंद्र से क्या राहत दिलवाई है जो अब जनता से वोट मांगने आ रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र व न्यायपालिका पर विश्वास नहीं करती है तभी तो विपक्ष की बार-बार मांग के बाबजूद भी वेल्ट पेपर पर चुनाव नहीं करवा पा रही है। बीजेपी जानती है कि यदि ऐसा हुआ तो पर्दे के पीछे जो उनका मुखड़ा सबके सामने उजागर हो जाएगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This