आवाज हिमाचल। हमीरपुर
जिला हमीरपुर की ग्राम पंचायत गसोता के गांव गसोता के कननवीर पठानिया का चयन भारतीय वायुसेना में बतौर फ्लाइंग लैफ्टिनेंट हुआ है। कननवीर ने मैट्रिक सेंट जोजफ होशियारपुर व प्लस टू शिवालिक स्कूल नया नंगल से की है। कननवीर के दादा स्व. मैहर सिंह व पिता देशवीर पठानिया सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफैसर हैं व माता अनिता प्रधानाचार्य हैं। कननवीर के लैफ्टिनेंट बनने पर पंचायत वासियों व पंचायत प्रधान सुमन पठानिया ने खुशी व्यक्त की है।





