February 16, 2026 4:41 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बड़सर के दलचेहड़ा मे जिन्दा जले 5000 मुर्गे

बुधवार आधी रात को पॉल्ट्री फार्म मे अचानक लगी आग, लाखों का नुक्सान

बड़सर मे तीन दिन मे आगजनी की दूसरी घटना आई सामने

आवाज़ हिमाचल । हमीरपुर

जिला हमीरपुर की बड़सर विधानसभा की ग्राम पंचायत दलचेहड़ा में बुधवार देर रात पॉल्ट्री फार्म मे आग लगने से लाखों रूपये का नुक्सान हुआ है। पोल्ट्री फार्म में लगी इस भीषण आग की चपेट में आने से 5000 मुर्गे जिन्दा जल गए। आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है, लेकिन पिछले तीन दिनों मे बड़सर मे आगजनी की लगातार दूसरी घटना घटित हुई है। पोल्ट्री फ़ार्म को जगतार सिंह व बलवीर चंद्र पार्टनरशिप पर चला रहे हैं। जगतार सिंह ने बताया कि उनके पॉल्ट्री फ़ार्म में छोटे बड़े 12000 मुर्गे थे, लेकिन बुधवार रात 1 बजे के करीब अचानक उनके पोल्ट्री फ़ार्म मे आग की घटना सामने आई है। सवा एक बजे अग्निश्मन विभाग को सूचित किया गया सूचना मिलते के बाद अग्निश्मन विभाग ने मौके पर पंहुचकर आग पर काबू पाया है लेकिन इस आग की घटना मे पॉल्ट्री फ़ार्म के अंदर 5000 मुर्गे जिन्दा जल गए है जबकि पॉल्ट्री फार्म स्टक्चर को भी काफ़ी नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि अनुमानन उन्हें लाखों मे नुक्सान उठाना पड़ा है। दीगर है कि रविवार रात को चकमोह में आगजनी की घटना ने तीन परिवारों को बेघर कर दिया था और अब साथ लगती पंचायत दलचेहड़ा मे आग ने भीषण तांडव मचाया है जिसमे हजारों मुर्गे जिन्दा जल गए है।

अग्निशमन चौकी बिझड़ी के प्रभारी वतन सिंह का कहना है कि आग लगने से छोटे और बड़े 5000 मुर्गे जल गए हैं जबकि फार्म की संपत्ति को भी काफ़ी नुक्सान हुआ है। सूचना मिलते ही गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया था, बड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This