February 16, 2026 8:43 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

अग्निकांड से पीडि़त परिवारों की मदद के लिए आगे आए वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष ढटवालिया

पीडि़त परिवारों को दी राहत राशि, साधन संपन्न लोगों से लगाई मदद की गुहार

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

बड़सर के चकमोह मे अचानक घटित आगजनी की घटना मे बेघर हुए पीडि़त परिवारों की मदद के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष ढटवालिया ने हाथ बढ़ाये हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवियों में शुमार सुभाष ढटवालिया ने आगजनी की घटना के पीडि़त परिवारों को 15,000 रूपये की राहत राशि भेंट की है। इससे पूर्व महंत बाबा बालक नाथ चैरिटेबल ट्रस्ट दियोट सिद्ध पीडि़त परिवारों की मदद के लिए आगे आए थे। उसके बाद अब सुभाष ढटवालिया ने पीडि़त तीनों गरीब भाइयों की मदद कर नेक काम किया है। दीगर है कि गत रविवार को चकमोह गांव मे तीन भाइयों का दो मंजिला सयुंक्त 6 कमरों का मकान जल कर राख़ हो गया था। जिससे तीनों भाइयों के परिवार के सिर से छत छीन गई है। प्रशासन व स्थानीय विधायक ने पीडि़त परिवार को फौरी राहत प्रदान की थी लेकिन जैसे-जैसे क्षेत्र के साधन संपन्न लोगों व समाजसेवियों को इस घटना की जानकारी मिल रही है। वैसे-वैसे ही यह लोग पीडि़त परिवारों की मदद के लिए सामने आने लगे हैं। गौरतलब है कि आगजनी की घटना से पीडि़त परिवारों की मदद के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष ढटवालिया ने समाज के साधन संपन्न लोगों से आग्रह किया है कि वह छोटी छोटी मदद करें। उनकी छोटी से छोटी मदद पीडि़त परिवारों के लिए संजीवनी साबित होगी और आगजनी की घटना से बेघर हुए परिवारों को छत नसीब हो सकती है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This