March 10, 2026 7:45 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

पेपर बिकते रहे और मंत्री आंखें मूंद बैठे रहे, सदन में पूर्व भाजपा सरकार पर बरसे मुख्यमंत्री सुक्खू

आवाज़ हिमाचल! शिमला

विधानसभा मानसून सत्र के दौरान तीसरे दिन बुधवार को सदन में तीखी बहस देखने को मिली। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर खूब तंज कसे। सीएम ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर भ्रष्टाचार का अड्डा बना रहा।भाजपा के मंत्री और सरकार आंखें मूंदकर बैठे रहे और पेपर बिकते गए। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हमारे पास पेपर बिकने की शिकायतें आईं और हमने जांच के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग भंग किया। पूर्व भाजपा सरकार ने पांच साल में कुछ नहीं किया सिर्फ भ्रष्टाचार करवाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व आईएएस दीपक सानन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर नया राज्य चयन आयोग गठित करने का निर्णय लिया है। नया आयोग कम्प्यूटर आधारित टेस्ट लेगा। मानवीय हस्तक्षेप उसमें कम से कम होगा। एक हफ्ते में भर्ती का रिजल्ट आएगा। जिन पुरानी भर्तियों में पेपर लीक या भ्रष्टाचार नहीं हुआ होगा, उनका रिजल्ट तीन महीने में निकालेंगे। आंदोलनरत युवाओं के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, भ्रष्टाचार किसी सूरत में सहन नहीं होगा।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This