March 10, 2026 4:45 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

विधानसभा मे गुंजा  हमीरपुर – मंडी उच्चमार्ग 03 के निर्माण मे अनियमिताओं का मुद्दा

सुजानपुर विधायक राजेन्द्र राणा ने निर्माण कम्पनी की कार्यशैली पर उठाये सवाल

मुआवजा देने मे भी लगाया भाई भतीजावाद का आरोप!

आवाज हिमाचल । हमीरपुर

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन सुजानपुर के विधायक राजेन्द्र राणा ने हमीरपुर मंडी वाया टौणीदेवी,अवाहदेवी बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 03 के  निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही के मुद्दे को पूरे जोर शोर से उठाया है! विधानसभा मे विधायक राणा ने कहा कि उच्च मार्ग के निर्माण कार्य मे लगी कम्पनी नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही है जिससे आए दिन  जनता को परेशानियां हो रही है! कम्पनी की कार्यप्रणाली के खिलाफ जनता सड़कों पर उत्तर रही है लेकिन लोगों की बात सुनने बाला कोई नहीं है!  उन्होंने कहा कि 103 किलोमीटर लम्बे बनने बाले इस उच्च मार्ग के निर्माण कार्य मे कम्पनी द्वारा घटिया निर्माण समग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन इन्हे पूछने बाला नहीं है! कम्पनी की लापरवाही के चलते उच्च मार्ग किनारे लगाए गए डंगे पहली बरसात ही नहीं झेल पाए है और कई जगह गिर कर धराशाही हो गए है! उन्होंने कहा कि बेलगाम हो चुकी निर्माण कम्पनी किसी क़ी सुनने को तैयार नहीं है और मनमाने तरीके से काम कर रही है! राणा बोले नियमानुसार किसी भी सड़क निर्माण कार्य को छोटे छोटे भागों मे करना होता है लेकिन उच्च मार्ग 03 के निर्माण मे कम्पनी ने मंडी से हमीरपुर तक एक साथ उखाड़ दिया है जिसकारण बारिश के बाद यह मार्ग कीचड मे तबदील हो रहा है जिससे एक तो वाहन नहीं चल पा रहें है वहीं दूसरी तरफ कम्पनी की डंपिंग साइटों से मलबा रिहायशी इलाकों मे घुस रहा है जिससे लोगों को काफी नुक्सान हो चूका है! विधायक राणा ने एनएच विभाग पर लोगों के जमीन से संबधित मुआवजे को देने मे भाई भतीजेवाद का आरोप भी  जड़ा है उन्होंने कहा क़ी एक ही साईट व जमीन के रसूखदारों को अलग रेट व गरीबों को अलग मुआवजा दिया गया है! उन्होंने कहा क़ी रसूखदारों को कहीं 12 लाख मुआवजा मिला है तो वहीं गरीबों को 2 और 3 लाख मुआवजा दिया गया है! इसकी जांच होनी चाहिए! उन्होंने पीडब्लूडी मंत्री से आग्रह किया है मामला जनता से जुडा हुआ है इस लिए इसकी जांच के लिए कमेटी गठित की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए!

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This