April 13, 2026 5:04 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

केंद्र द्वारा जारी नोटिफिकेशन को प्रदेश में इंप्लीमेंट करने पर मुख्यमंत्री का आभार : विकेश कौशल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ जिला हमीरपुर इकाई  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  का प्रदेश के कर्मचारियों को दिए तोहफे के लिए आभार प्रकट करता है। ज्ञात रहे कि पिछले महीने 10जुलाई को हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ हमीरपुर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के समक्ष विज्ञान अध्यापकों की कुछ मांगों को उजागर किया था । उसमें एक मांग यह भी रखी गई थी कि जिन इंप्लाइज की रिक्रूटमेंट 2003 के बाद तथा 2009 से पहले हुई है परंतु उनकी भर्ती प्रक्रिया 2003 से पहले की थी, उनके लिए केंद्र सरकार द्वारा OMपत्र संख्या 57/04/2019-P&W(B) dtd. 17.02.2020 निकाला गया था जिसके तहत उन्हें ops में लिया जाएगा तथा उनका एनपीएस का पैसा जो कि एनएसडीएल में जमा हुआ है उसे वापस किया जाएगा ।जिससे प्रत्येक कर्मचारी को लाखों का वित्तीय लाभ होगा तथा सरकार को भी इसका भरपूर लाभ होगा अर्थात एनएसडीएल से उस कर्मचारी का सारा अंशदान तथा गवर्नमेंट द्वारा दिया गया अंशदान वापस किया जाएगा । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने केंद्र के उस पत्र को इंप्लीमेंट किया है तथा हजारों कर्मचारियों को इसका लाभ पहुंचाया है साथ में सरकार को भी लगभग 40 करोड से ज्यादा का फायदा हुआ है ।

संघ ज़िला अध्यक्ष विकेश कौशल , सचिव रविंद्र, वित सचिव विपन, मीडिया सचिव राजेश गौतम तथा गलोड ब्लॉक अध्यक्ष अतुल शर्मा ,भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बरवाल, हमीरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन सिंह, सुजानपुर ब्लॉक अध्यक्ष मनजीत सिंह व बिझडी ब्लॉक अध्यक्ष हंसराज ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है ।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This