March 17, 2026 4:21 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बर्धियाड़ पंचायत प्रधान पर निष्कासन की लटकी तलवार

ग्रामीणों की शिकायत के बाद पंचायती राज विभाग ने उपायुक्त को कार्रवाई के दिए आदेश

आवाज हिमाचल। नादौन 

विकासखंड नादौन की बर्धियाड़ पंचायत प्रधान पर निष्कासन की तलवार लटक गई है। पंचायती राज विभाग द्वारा उपायुक्त हमीरपुर को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान के निष्कासन के संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाने की सिफारिश की गई है। प्रधान पर लक्ष्मी महिला मंडल भवन निर्माण को दूसरी पंचायत के गांव में करवाने तथा लेन-देन में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई पंचायत के लछरूही गांव निवासी पुरुषोत्तम दास की विभिन्न विभागों को की गई शिकायत के बाद सामने आई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। समस्त दस्तावेज दिखाते हुए शिकायतकर्ता व ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद विभाग द्वारा इस संबंध में जांच करवाई गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि लक्ष्मी महिला मंडल का भवन निर्माण उनकी पंचायत बर्धियाड में ना करवा कर साथ लगती सपडोह पंचायत के गांव कारटी में करवा दिया गया था। वहीं उन्होंने इस संबंध में लेनदेन की गड़बड़ी का भी आरोप लगाया था। इस बारे पंचायत प्रधान रीता देवी ने सभी आरोपों को नकारते हुए बताया कि गत सरकार के समय सपड़ोह पंचायत से अलग करके बर्धियाड पंचायत बनाई गई थी। इसी दौरान महिला मंडल भवन का निर्माण लोगों की सहमति से ही करवाया गया था। परंतु पिछली सरकार के समय उनके विरुद्ध कुछ लोगों द्वारा राजनैतिक षडयंत्र रचा गया था। उन्होंने बताया कि यदि उनके विरुद्ध कोई निर्णय आता है तो इसके विरूद्ध आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This