October 3, 2025 10:26 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

बीजेपी सिर्फ आलोचना पर करती है भरोसा : कौशल

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

 

प्रदेश में सत्ता से हाथ धोने के बाद भाजपा नेताओं के पास मात्र एक काम बचा है कांग्रेस और सरकार की आलोचना करना। प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी एक ब्यान में कहा कि भाजपा में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के साथ ही बयानबीरों की एक बड़ी सेना तैयार हो गई है जिनमें से कोई लोकसभा चुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के दावे कर रहा है तो कोई कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई गारंटियों को लेकर सवाल खड़े कर रहा है भाजपाइयों के बयानों की बाढ़ देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे बयानबाज़ी में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हो।कौशल ने कहा कि लोकसभा चुनावों के उपरांत हिमाचल में भाजपा सरकार आईपीओ बनने के सपने देखने बालों को शायद एहसास नहीं है कि 2024 में भाजपा केंद्र की सत्ता से ही बाहर होने वाली है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा नेता लोकसभा चुनावों के मद्देनजर एक सोची समझी रणनीति के तहत बयानबाजी कर रहे हैं ताकि केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ़ जनता में व्याप्त आक्रोश से जनता का ध्यान बंटाया का सके,परंतु महिलाओं को 1500/रुपए पैंशन देने पर सवाल करने वाले बीजेपी नेताओं को देश में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और महिला खिलाडियों द्वारा भाजपा सांसद पर लगाए गए शारीरिक शोषण एवं प्रताड़ना के आरोपों का ज़बाब देना पड़ेगा। महिलाओं के प्रति आत्यचार और महिला उत्पीड़न एवं शोषण का प्राय बन चुकी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा महिला कल्याण को लेकर बहाए जा रहे मगरमच्छी आंसुओं के पीछे छुपा सच देश और प्रदेश की महिलाएं भली प्रकार समझती हैं।

 

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News