स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने विजय कारगिल दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया एक अनोखी पहल की शुरुवात
शहीद के परिजनों को पहचानने के लिए ओपीडी पर्ची पर लगेगा लोगो
आवाज हिमाचल।हमीरपुर
हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग ने शहीद के परिजनों के ट्रीटमेंट को लेकर एक अनोखी पहल शुरू की है! विभाग की इस अनोखी पहल के तहत अब शहीद के परिजनों का जिला हमीरपुर के समस्त अस्पतालो में प्राथमिकता से किया जायेगा! खंड स्तर के अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी! इसमें अच्छी बात यह है कि शहीदो के परिजनों को अन्य मरीजों के मुकाबले पहले ट्रीट किया जायेगा!

विजय कारगिल दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर ने इस पहल की शुरुवात भी कर दी है! स्वास्थ्य विभाग की माने तो शहीद के परिजनों को यह सुविधा मुहैया करवाने के लिए अस्पतालो में स्पेशल ओपीडी पर्ची बनाई जाएगी! जिस पर एक अलग चेकअप करने को लोगो भी लगाया जाएगा ताकि अस्पताल पंहुचने बाले तमाम शहीद परिबारों के सदस्यों को इस पहल के साथ स्वास्थ्य सुविधा मिल सके! गौरतलब है कि हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग ने शहीदों के परिजनों को स्पेशल ट्रीटमेंट देकर शहीद के देश के लिए दिए गए अमूल्य बलिदान को स्मरण व नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांपूर्वक श्रद्धांजलि दी जा सके! विभाग ने इस अनोखी पहल को बुधवार से ही पूरे जिला के अस्पतालों में शुरू कर दिया है!
बॉक्स
स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर में यह तय किया है कि जिन शहीदों ने इस देश के लिए हमारे लिए कुर्बानियां दी हैं उनके लिए हम किस तरह से सम्मान देकर अपना योगदान उनके लिए दे सकते हैं इसी कड़ी में शहीदों के परिवारों का अस्पतालों में स्पेशल चेकअप ट्रीटमेंट किया जाएगा इनकी ओपीडी पर्ची पर एक स्पेशल लोगो लगाया जाएगा ताकि इन्हें जल्द अस्पताल में चेकअप की सुविधा मिल सके।
डॉ आर के अग्निहोत्री ,सीएमओ हमीरपुर





