March 10, 2026 3:34 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कारगिल विजय दिवस के 24 वर्ष पूर्ण होने पर हमीरपुर में मनाया कारगिल विजय दिवस

कारगिल में शहीद ज़िला के 8 शहीदों को शहीदी स्मारक पर दी श्रद्धांजलि।

शहीद परिवारों के परिजनों को किया गया सम्मानित ।

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

कारगिल विजय दिवस के 24 वर्ष पूर्ण होने पर हमीरपुर के शहीद स्मारक पार्क में जिला प्रशासन और भूतपूर्व सैनिकों द्वारा संयुक्त रूप से कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, उपायुक्त हमीरपुर, पुलिस अधीक्षक प्रदेश, पूर्व सैनिक विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा, पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा व सहित अन्य अधिकारियों ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित करके शहीदों को नमन किया।

वचत भवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित पूर्व सैनिकों व अधिकारियों को शपथ भीं दिलाई गई । इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया ।

बॉक्स

इस दौरान उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के 24 वर्ष पूर्ण होने पर शहीदी स्मारक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है और जिला हमीरपुर के 8 सैनिक शहीद हुए थे ।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शहीदों के योगदान को रेखांकित किया और आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान से सीख लेने का आह्वान किया गया है । उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं अगर सुरक्षित है और देशवासी खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं तो यह उन शहीदों की बदौलत संभव है जिन्होंने कुर्बानियां देकर किस देश की रक्षा की है शहीदों की कुर्बानियों को मिलकर तक नहीं बनाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि इस देश के युवाओं में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा है और जब भी देश पर किसी दुश्मन ने हमला किया है तो उसे मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना ने दिया है कारगिल विजय दिवस शहीदों की याद में मनाया जाता है।
बाइट हेमराज बैरवा।उपायुक्त हमीरपुर

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This