31 जुलाई को हमीरपुर सर्किट हाउस से राजधानी दिल्ली के लिए होगी रवाना
आवाज हिमाचल।सुजानपुर
सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम की तिथि निर्धारित हो गई है 31 जुलाई सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर सर्किट हाउस से दोपहर तीन बजे सांसद भारत दर्शन बस को राजधानी दिल्ली के लिए हरी झंडी देकर रवाना करेंगे विनोद ठाकुर ने कहा कि सर्किट हाउस हमीरपुर से हमीरपुर और जिला बिलासपुर के मेधावी छात्र इस बस पर सवार होंगे मेधावी छात्रों और उनके अभिभावकों को दोपहर ढाई से पहले यहां पर पहुंचना सुनिश्चित किया गया है सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले छात्रों एवं उनके साथ आए परिजनों से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं जिला के उच्च अधिकारी विशेष मुलाकात भी करेंगे 31 जुलाई दोपहर तीन निर्धारित समय पर बस को पूर्व मुख्यमंत्री हरी झंडी देकर जिला ऊना के लिए रवाना करेंगे ऊना में यह बस शाम करीब पांच बजे सर्किट हाउस पहुंचेगी यहां से ऊना जिला के मेधावी छात्र जो सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं।
वह इसमें सवार होंगे ऊना जिला के मेधावी बच्चों को अपने परिजनों सहित सर्किट हाउस में शाम साढ़े बजे से पहले पहुंचना सुनिश्चित किया गया है। यहां से बस राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होगी मध्य रात्रि को यह बस राजधानी दिल्ली पहुंचेगी यहां पहुंचने के बाद छात्रों को उचित स्थान पर ठहराव दिया जाएगा। रात्रि भोजन करवाने के बाद अगले दिन से आगामी कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
बॉक्स
बताते चलें कि केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र के मेधावी बेटियों के लिए सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इस बार सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के लिए 21 मेधावी बेटियों चयन हुआ है यह बेटियां सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी और भारत के अलग-अलग राज्यों में पहुंचकर ऐतिहासिक एवं मनोरम स्थलों का दीदार करेगी






