February 17, 2026 8:53 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

सत्तारुढ कांग्रेस को फ्रंटफुट पर धकेलकर बीजेपी ने जीता हमीरपुर हिमफेड का चुनाव

हमीरपुर व भोटा में हुए हिमफेड चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार,

विधानसभा चुनाव में हार से मायुश बीजेपी में इन चुनावों के परिणाम से फिर हुआ नई ऊर्जा का संचार!

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुखू के गृह जिला हमीरपुर में हुए हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपन्न और उपभोक्ता महासंघ (हिमफेड) के चुनावों में कांग्रेस को झटका लगा है! प्रदेश में कांग्रेस सत्तारुढ होने के बाबजूद हमीरपुर के हिमफेड चुनावों में बीजेपी की जीत हुई है ! हमीरपुर सदर में बीजेपी के केंडिडेट रविंद्र पटियाल ने 68 वोटों में से 37 वोट हासिल किए है जबकि कांग्रेस के संतोष कुमार को 30 वोट पड़े है! ऐसे में यहाँ बीजेपी उम्मीदवार रविंद्र पटियाल ने 7 वोटों से विजय पाई है! वहीं भोटा में हुए हिमफेड चुनावों में भी बीजेपी के उम्मीदवार ने 61 में से 43 वोट हासिल कर कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल को मात दी है! किशोरी लाल को इस चुनाव में केवल मात्र 15 वोट ही मिले है! दोनों ही जगहों पर कांग्रेस को मात देते हुए बीजेपी आगे निकल गई है! छोटे स्तर के चुनाव नतीजों ने पार्टी संगठन के जमीनी स्तर और प्रभावी प्रबंधन की क्षमता को दर्शाया है जिससे विधानसभा चुनावों में हार मिलने के बाद फ्रंटफुट पर गई बीजेपी को नई ऊर्जा मिली है! हालांकि कांग्रेस इन चुनावों को छोटे स्तर पर मान रही है और वर्तमान समय में प्रदेश पर आई विभिन्न चुनौतियों से पार पाने के लिए तथा राज्य के समग्र विकास की दिशा में काम करने पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है! बाबजूद इसके छोटे स्तर के ये चुनाव राजनितिक दलों को एक अनुस्मारक के रूप में स्थानीय स्तर पर प्रभावी प्रतिनिधित्व और शासन मतदाताओं की धारणा और विश्वास को प्रभावित का सकता है! 2024 में लोकसभा के चुनावों में छोटे स्तर के इन चुनावों के परिणाम कितना इफेक्ट डालते है यह आने बाला समय ही बताएगा! फिहाल बीजेपी ने मुख्यमंत्री के गृह जिला में छोटे स्तर के हिमफेड चुनावों में कांग्रेस को फ्रंटफुट पर धकेलकर मायूस बीजेपी कार्यकर्ताओं में नी ऊर्जा का संचार किया है!

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This