March 28, 2026 1:29 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

गरीब असहाय संस्था भरेडी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 हजार रूपये

 

आवाज हिमाचल। भोरंज

उपमंडल भोरंज की गरीब असहाय संस्था पिछले बीस वर्षों से गरीब व असहाय लोगों की मदद करती आ रही है जिससे गरीब लोगों को काफी सहायता मिलती आ रही है। संस्था बीमार लोगों गरीब बेटियों की पढ़ाई व उनकी शादी व किसी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों की सहायता करती है । हर महीने यह गरीब लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। कोरोना काल में भी संस्था का कार्य काफी सराहनीय रहा है । संस्था के अध्यक्ष डा पी सी सैणी पहले डॉक्टर रहकर समाज सेवा करते रहे सेवनिवृति के बाद उन्होंने इस संस्था को बनाकर गरीब लोगों की सेवा करने का मन बनाया और पिछले बीस वर्षो से सेवा का कार्य निरन्तर जारी है। इस बार प्रदेश में भारी वरसात के कारण आई आपदा के लिए भी इक्यावन हजार रुपये का चेक भोरंज विधायक सुरेश कुमार को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया गया।

साथ ही शमशेर सिंह पुत्र नाँक चंद गाँव उखलसुआ धमरोल को टांग कट जाने पर इलाज के लिए द्स हजार कमल देव पुत्र चेपु राम गाँव व डा ढो को मकान मुरम्मत के लिए पांच हजार सोमराज पुत्र परस राम गाँव कठियानी डा कड़ोहता को कैंसर के इलाज के लिए दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता की।
इस संदर्भ में संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर पी सी सैनी ने बताया कि संस्था पिछले 20 वर्षों से लगातार गरीब व असहाय लोगों की सहायता करती आ रही है व आगे भी करती रहेगी क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है अगर हम अपनी कमाई में से थोड़ा सा हिस्सा गरीब लोगों की सेवा के लिए दान देते हैं तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य और कोई नहीं हो सकता संस्था के सदस्यों की संख्या भी बढ़ रही है जो कि बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि संस्था के सदस्यों द्वारा दिया गया दान ही गरीब लोगों की सहायता में काम आता है।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This