March 28, 2026 4:39 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर की छात्रा मिशेल ने झटके “सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड” में पांच स्वर्ण पदक 

स्पर्धाओं में झटके स्वर्ण पदक एवं पदक तालिका में पाया सर्वोच्च स्थान

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

 

शैक्षिक सत्र 2022-23 के दौरान हुए “सिल्वर ज़ोन ओलिंपियाड” की नौ प्रतिस्पर्धाओं (गणित, विज्ञान, अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा, सामाजिक अध्यन, सामान्य ज्ञान, सूचना विज्ञान अभ्यास, तर्क एवं योग्यता तथा STEM विषयों) में भाग लेते हुए केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 35 स्वर्ण, 22 रजत एवं 13 कांस्य पदक अपने नाम करते हुए विद्याद्लय एवं जिले का नाम रोशन किया | विद्यालय के छात्रा मिशेल ने कुल पांच स्वर्ण पदक झटकते हुए पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया | प्रग्न्य शर्मा, नवांश मनकोटिया, अन्विषा चौहान, मिशेल, सारांश, शौर्य गुलेरिया, आराध्य चौहान, आरुष गौतम, रिहान, कनिका कुमारी, रूहानी, अंशिका शर्मा, सानिया शर्मा, करण राणा, अनया कुमावत, रणवीर कुमार, प्रज्वल मंडयाल, विरेन ठाकुर, प्रियांशी, दिव्यांश मौदगिल, कीर्ति लखनपाल, निलेश चंदेल, काव्यांश रांगडा, परिधि, अंशुमिता ठाकुर, शिखा ने स्वर्ण अर्पित चौहान, पारस शर्मा, सौरभ, कार्तिक वर्मा, सुकृति सोहल, देवेश कुमार कालिया, प्रतुश बभौरिया, पलक, कशिश चौहान, भानु चौधरी, आस्था, अंशुमिता ठाकुर, साधिका शर्मा, निलेश चंदेल, सारांश, अखिल चौहान, दिनेश कुमार, कर्ण राणा, रिया, वंश मनकोटिया, दिनेश कुमार ने रज़त एवं गुंजन, जानवी, आयुष, रेलिश सिंह, स्वास्तिका, काव्यांश रांगडा, सौरभ, पियूष कपूर, शौर्य राणा, पलक शर्मा, सुनाक्षी, अनिकेत सोहल तथा प्रांजलि ने कांस्य पदक अपने नाम करते हुए उत्कृष्टता का परिचय दिया |

प्रांजलि ने राज्य-स्तर पर भी STEM विषय में कांस्य पदक प्राप्त किया | इसके अलावा लगभग 300 छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया | विद्यालय के प्राचार्य श्री सुनील चौहान ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पदक एवं उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया तथा ओलिंपियाड से जुड़े शिक्षकों श्री केशव राम शर्मा, श्रीमती प्रवीण ठाकुर, श्री रमेश चंद ठाकुर एवं श्री अनिल के सार्थक प्रयासों की प्रसंशा की | प्राचार्य तथा सिल्वर जोन ओलिंपियाड के विद्यालय संचालक श्री केशव राम शर्मा ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कमाना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके |

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This