नुकसान का आकालन कर बीडीओ को भेजी रिपोर्ट
आवाज हिमाचल । जाहू
जाहू पंचायत ने बी.डी.ओ को 15 लाख रुपए के नुकसान की रिपोर्ट भेजी है। यह जानकारी जाहू पंचायत की प्रधान अनुराधा शर्मा ने दी। अनुराधा शर्मा ने बताया कि उन्होंने वार्ड मेंबरों को कहा है कि इसके बाद भी किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा गांव में घटित होती है तो उसकी सूचना जल्द उन्हें दी जाए जिससे तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट बी.डी.ओ को भेजी जा सके। इसके साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग पीड़ित परिवार का मकान क्षतिग्रस्त होने पर तुरंत प्रार्थना पत्र के साथ रिपोर्ट करें । जिससे उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा सके । उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है।





