March 26, 2026 3:24 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

कांगू के बैरहड़ में गिरा दो मंजिला मकान

प्रशासन ने मौके पर पीड़ित परिबार को दी फौरी राहत!

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

कांगु तहसील के अंतर्गत गांव बैरहड़ में गत शाम को 8:00 बजे के करीब स्लेट पोश मकान अचानक धराशाई हो गया जिस समय मकान गिरा उस समय ब्यासां देवी पत्नी रोशन लाल के परिवार के 5 लोग रसोई में थे वरना बहुत बड़ा हादसा हो सकता था अधिकांश परिवार घर के उन दो कमरों में ही सोता था जो धराशाई हो गए

युवा समाजसेवी रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्यासां देवी का परिवार बेहद गरीब है इनका एक बेटा दिव्यांग है कुछ साल पहले उसके हाथ बुरी तरह जल गए थे परिवार का मकान धराशाई होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है परिवार को चिंता सता रही है कि अब परिवार कहां पर रहेगा नायब तहसीलदार कांगु वलवंत सिंह ने बताया कि पटवारी को मौके पर भेजा गया है व नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं परिवार को फौरन ₹10000 की फौरी राहत प्रदान कर दी गई है नुकसान का आकलन मिलने के बाद नियमानुसार परिवार को और राहत राशि प्रदान की जाएगी।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This