October 3, 2025 10:27 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

राशन सामग्री को लेकर बहस…तवे से वार कर दोस्त को उतारा मौत के घाट

आवाज़ हिमाचल! बिलासपुर

बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा में दो प्रवासी मजदूरों की आपसी लड़ाई में एक की मौत हो गई। दोनों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि राशन सामग्री के लेनदेन के कारण यह घटना हुई।
झंडूता में प्रवासी मजदूर मनोज कुमार (34) ने धीरज कुमार (32) के सिर पर तवे से प्रहार कर दिया। उसके बाद मनोज कुमार मौके से भाग गया। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई घायल को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पूरी रात तलाश की सुबह तड़के कोटलु गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मनोज कुमार को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
बॉक्स
डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है l घटना से संबंधित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कानूनी प्रक्रिया आरंभ कर दी है l

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News