April 6, 2026 1:24 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार मंत्रालय द्वारा दिल्ली में किया जाएगा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित

आवाज हिमाचल। शिमला

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदनकर्ता उल्लेखित दस्तावेजों सहित महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल पर 31 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकता है। स्क्रीनिंग कमेटी केवल पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन को ही स्वीकार करेंगी। दीगर है कि हर साल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल योजना के तहत उन बच्चों को पुरस्कार प्रदान करती है जिन्होंने असाधारण तौर पर बहादुरी के कार्य खेलकूद, सामाजिक व विज्ञान एवं नवीनतम तकनीक, पर्यावरण एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों में अपना योगदान दिया हो। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा प्रति वर्ष वीर बाल दिवस के अवसर पर हर साल 26 दिसंबर को मंत्रालय द्वारा की जाती है।

इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए। साथ ही आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। दिलचस्प यह है कि राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदनकर्ता का आवेदन एक बार ही स्वीकार्य होगा जो इससे पूर्व राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित नहीं हुआ होगा। सभी पात्र व इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के पोर्टल पर आवेदन दर्ज कर सकते हैं।

बॉक्स

महिला बाल एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक महिला एवं विकास मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाइट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। केवल वहीं अभ्यर्थी आवेदन करें जिन्हें पहले बाल पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया हो।

आदित्य नेगी, उपायुक्त शिमला।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This