भ्रष्टाचार की शिकायत पहुंची राज्य सरकार के दरबार
विजिलेंस विभाग को भी हुई है शिकायत
आवाज हिमाचल । हमीरपुर
बड़सर की पाहलु ग्राम पंचायत में बने चेक डैम में भ्रष्टाचार के सबूत सामने आने पर लाम बंद हुए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत राज्य सरकार व विजिलेंस को की है। शुक्कर खड्ड में करीब 12 लाख से ज्यादा की लागत से बने इस चैक डेम में बेखौफ भ्रष्टाचार हुआ है। इस निर्माण कार्य में जहां सीमेंट का प्रयोग नामात्र हुआ है। वहीं नियमों के विपरीत खड्ड में ही अवैध खनन करके उसी मैटीरियल से यह चेक डैम बना दिया गया था। शायद यही कारण है कि यह चेक डैम बरसात से पहले ही नष्ट हो चुका है। चेक डैम में पड़ी बड़ी-बड़ी दरारों से खड्ड की बजरी व पत्थर झांक कर भ्रष्टाचार का सबूत बने हैं।
पाहलु ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का प्रतिनिधित्व कर चुकी पूर्व बीडीसी मेंबर सलोचना ठाकुर ने चेक डैम के निर्माण कार्य में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार व विजिलेंस विभाग को इसकी शिकायत की है।
बॉक्स
पूर्व बीडीसी मेंबर सलोचना ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पाहलू पंचायत में शुक्र खड्ड में बने चेक डैम के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार हुआ है। चेक डैम के निर्माण कार्य में खड्ड की बजरी व पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है जबकि बिल करेसर बजरी के लगाए गए हैं। चेक डैम के निर्माण कार्य में बरती गई अनियमिताओं के कारण पहली बरसात में ही जगह जगह से टूट गया है और बड़ी बड़ी दरारों से झांककर खड्ड की बजरी व पत्थर अपने सबूत दे रहे हैं। इसकी शिकायत बिजिलेंस विभाग को की गई है।







