March 25, 2026 4:15 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

हरिद्वार में राजपूत वर्ग पर की गई टिपणीयों को लेकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ एसपी को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश की शांति भंग करने व समाज में असनप्रदायिकता फैलाने के खिलाफ मामला हो दर्ज : राजपूत संगठन

आवाज हिमाचल। हमीरपुर

हमीरपुर राजपूत क्षत्रिय संगठन के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर उनके संगठन व राजपूत कम्यूनीटी के खिलाफ की जारी असभव्य व अनाप सनाप ब्यानबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई करने के लिए बुधवार को एसपी हमीरपुर डॉ आकृति शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा है! राजपूत सग़ठन के सदस्यों ने एसपी को सौंपे गए अपने ज्ञापन में कहा है कि हरिद्वार में एक व्यक्ति महक सिंह सोशल मीडिया पर राजपूत सगठन को लेकर गलत ब्यानबाजी कर रहा है! जिसके विरोध में क्षत्रिय राजपूत सभा ने प्रदेश सरकार को लिखित में शिकायत भेजी थी लेकिन उस पर कोई कारवाई नहीं हुई है! वहीं इस ब्यानबाजी के बाद अनुसूचित जाती के कुछ एक लोग सोशल मीडिया पर राजपूत सभा के खिलाफ ब्यानबाजी करने लगे है जिनके खिलाफ राजपूत सभा कार्रवाई की मांग कर रही है! हालाँकि एसपी को ज्ञापन सौंपने पंहुचे राजपूत सभा के पदाधिकारीयों ने अनुसूचित वर्ग के सभी लोगों पर आरोप नहीं लगाया है बल्कि कुछ लोगों द्वारा प्रदेश में जातिवाद को बढ़ाबा देने व समाज को जाती विशेष में बांटने का आरोप लगाया है!

इनका कहना है कि हिमाचल में हर वर्ग के लोग एक साथ समानता से रहते है लेकिन कुछ एक लोग जाती वर्ग को मोहरा बनाकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ ब्यानबाजी कर रहे है जो आने बाले समय में जाति जंग की ओर बढ़ाबा दे रही है! समाज में ऐसी असनप्रदायिकता फैलाने बाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई जरूरी है ताकि प्रदेश की शांति और समाजिक भाई चार निरंतर बना रहे!

 

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This