राजस्व विभाग के अधिकारीयों को नुकसान का आकालन करने के दिए निर्देश!
मुश्किल वक़्त में प्रभावितों का साथ दें लोग! सरकार हर प्रभावित तक सहायता पंहुचाने का कर रही है प्रयास!
आवाज हिमाचल। बड़सर
बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बारिश से हुए नुकसान को लेकर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने उपमंडल स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के साथ राहत कार्य तेज कर दिए है! उपमंडल अधिकारी रोहित शर्मा की उपस्तिथि में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बुधवार को क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में स्तिथि का जायजा लिया तथा संबधित अधिकारीयों को नुकसान के आकालन के निर्देश दिए है!

विधायक ने ग्राम पंचायत महारल व जमली के सभी गाँवों में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया था राजस्व विभाग को नुकसान की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम कार्यालय भेजनें के आदेश जारी किए है! क्षेत्र में लगातार तीन दिन हुई भारी बारिश से बड़सर में लोकनिर्माण विभाग की सड़कों, जलशक्ति विभाग की पेयजल स्किमों को भारी मात्रा में नुकसान पंहुचा है, सफकों को यातायात के लिए खोला जा रहा है वहीं पानी की समस्या को हल करने के लिए जलशक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे है! बड़सर की लगभग सभी सड़कें यातायात के लिए वहाल कर दी गई लेकिन खड्डों के किनारे बनी पेयजक योजनाओं में भारी शिल्ट भर जाने से अभी तक कुछ एक पेयजल योजनाएं बाधित है जिन्हे भी जल्द ही सुचारु कर दिया जाएगा! बड़सर में सबसे ज्यादा नुकसान लोगों को निजी तौर पर हुआ है जिसका आकालन राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है और सरकार की तरफ से हर संभव मदद प्रभावितों तक पंहुचाने का प्रयास भी जसरी है!

विधायक इंद्रदत्त लखनपाल खुद मोर्चा संभाले हुए है और प्रभावित क्षेत्रों का खुद मुआईना कर स्तिथि पर नजर बनाए हुए है! विधायक प्रभावितो को सरकार की तरफिर से हर मदद तो कर ही रहे है जबकि जरूरत मंद व प्रभावित अति गरीब लोगों की मदद अपनी जेब से भी कर रहे है!
बॉक्स
विधायक ने कहा है कि लोग बारिश में नदी नालों का रुख न करें और उचित दुरी बनाकर रखे! उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश पर प्राकृतिक आपदा कहर बनकर टूटी है! इस आफत से प्रभावित हर व्यक्ति तक सरकार हर संभव सहायता पंहुचाने की कोशिश कर रही है! उन्होंने कहा है कि पिचकी सरकारों में आपदा से प्रभावित पीड़ितों तो मुआवजे के तौर पर मात्र 5 हजार की राशि दी जाती थी लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे बढ़ा कर एक लाख कर दिया है और नुकसान का आकालन अलग से किया जा रहा है! उन्होंने इस मुश्किल वक़्त में लोगों से एक दूसरे का सहयोग करने की अपील भी की है!





