लगातार बारिश से आम जन जीवन अस्त व्यस्त!
प्रदेश भर में करोड़ों का नुकसान, एक दर्जन के करीब लोगों की मौत,
जगह जगह सरकार व प्रशासन के राहत बचाव कार्य जारी,
बीना कारण अपने घरों से बाहर न निकले लोग, नदी नालों से बनाए रखे उचित दुरी
आवाज हिमाचल। हमीरपुर
प्रदेश भर में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हुआ है वहीं इसके कारण सरकारी व निजी संपती को करोड़ों रूपये का नुकसान पंहुचा है! लगातार हो रही बारिश से लोकनिर्माण विभाग की दर्जनों सडके अवरुद्ध हुई है तो बिजली विभाग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है! प्रदेश के अलग अलग जिलों से नुकसान की सूचनाएँ मिल रही है! अब तक एक दर्जन के करीब लोग बारिश से मौत का ग्रास बन चुके है जबकि कई जिलीन में वाड़ जैसे हालात पैदा हो गए! मंडी जिला में गत रात प्रशासन ने 6 जिंदगीयों को रेस्कीयू कर बचाने में भले ही कामयाबी हासिल की हो लेकन बरसात के लगातार बरस रहे कहर से नदी व नाले अपने रौद्र उफान पर है! हालांकि मुख्यमंत्री सहित तमाम जिला प्रशासन लोगों से नदी नालों से दुरी बनाने का आग्रह कर रहे है और बीना किसी ठोस जानकारी के यात्रा से भी परहेज की गुहार लगा रहे! लेकिन बिडंबना यह है कि जो लोग बाहरी राज्यों से दिहाड़ी मजदूरी के चकजर में यहाँ आकर खड्डों के किनारे झोंपड़ियाँ बनाकर रह रहे है! बरसात से उनकी जिन्दगी का खतरा लगातार बना हुआ है! अगर बात जिला हमीरपुर की करें तो बड़सर विधानसभा की सबसे बड़ी शुक़्कर खड़ड़ के किनारे सैंकड़ो प्रवासी रह रहे है वहीं ढटवाल क्षेत्र की ग्वाल्ड खड़ड़ के किनारे बसे स्थानीय लोगों ने भी होने घरों में प्रवासियों को रखा हुआ है! सोमवार को भारी बारिश के कारण ग्वाल्ड खड़ड़ का जल स्तर इतना बढ़ गया कि लोगों के घरों में तीन से चार फीट पानी भर गया!

खड़ड़ की बीचो बीच बने निजी मकान में आधा दर्जन से लोग फंस गए जिनकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उक्त परिबार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है हालांकि अभी भी मकान के चारों और पानी भरा हुआ है जिससे उनकी खेती व सामान खराब हो गया है! मौसम के मिजाज को लग रहा है कि अभी खतरा टला नहीं है और आगामी कुछ घंटो में भारी बारिश होने की चेताबनी भी मौसम विभाग ने दी है! ऐसे में हमें अपने घरों में सुरक्षित रहना जरूरी है और नदी नालों व अनआवश्यक यात्रा के बाहर नहीं निकले में ही भलाई है!
बॉक्स
प्रदेश में भारी बारिश से आफत ख़डी हुई है, हम सबको इस प्राकृतिक आपदा से मिलकर निपटने की जरूरत है! आपातकालीन स्तिथि से निपटने के लिए हर जिला व उपमंडलों पर आपदा टीमें किसी भी स्तिथि से निपटने के किए तैयार है लेकिन हम सब को किसी भी नदी नाले के पास जाने से बचना चाहिए और नदी नालों के आसपास रह रहे लोगों को भी अपना स्थान छोड़कर सुरक्षित जगह पर पंहुचना चाहिए इसके लिए भी स्थानीय लोग प्रशासन का सहयोग करे और किसी भी प्रकार की समस्या पर प्रशासन से सीधा संपर्क करे!सरकार और प्रशासन प्राकृतिक आपदा की इस मुश्किल घड़ी में हर समय आम जनता के साथ ख़डी है!

सुखविंद्र सिंह सुक्खू। मुख्यमंत्री हिमाचल सरकार





