April 2, 2026 5:36 AM

The specified slider id does not exist.

The specified slider id does not exist.

मीडिया समाज के उत्थान के लिए सकारात्मक भूमिका अदा करता है : मोहिनी सूद

डॉ यशवंत सिंह परमार औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया जा रहा आयोजन

आवाज हिमाचल। सोलन

 

डॉ यशवंत सिंह परमार औद्योगिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इसमें प्रदेश भर से करीब 600 बच्चे भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश बॉयज बटालियन एनसीसी सोलन द्वारा आयोजित एनुअल ट्रेनिंग कैम्प-125
कैंप के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न एनसीसी कैडेट्स के लिए विभिन्न जागरूक सत्र का आयोजन किया गया । इसी कड़ी में इनरव्हील क्लब सोलन सिटी द्वारा एनसीसी के कैंप में मीडिया का समाज पर प्रभाव व सोशल मीडिया के प्रयोग व दुरुपयोग के बारे में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान कर्नल वीएस पनाग ने कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने जीवन को हीरे के भांति मूल्यवान तथा तराशा हुआ बनाना है । पत्रकार व इनरव्हील क्लब सोलन सिटी की प्रधान मोहिनी सूद ने इस दौरान कैडेट्स को बताया कि मीडिया की उपयोगिता, महत्त्व एवं भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता प्रोफेशन नहीं, पैशन है। उन्होंने कहा कि सूचना भेजना और साझा करना मीडिया का प्रमुख कार्य है।इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना मीडिया के सहयोग के परिवर्तन नहीं आ सकता है। मीडिया आम लोगों एवं सरकार के साथ अधिकारियों के बीच कड़ी का काम करती है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समाचार पत्र सभी प्रकार के विषयों, जैसे राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर लेख भी प्रदान करते हैं व पाठक इन सभी विषय को रुचि से पढ़ते हैं।उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में टेलीविज़न, रेडियो, इंटरनेट आदि के माध्यम तीव्र गति से सूचना हासिल हो जाती है ।
कार्यशाला के दौरान विक्रम मट्टू ने कहा कि सोशल मीडिया जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जहां सकारात्मक भूमिका अदा करता है वहीं कुछ लोग इसका गलत उपयोग भी करते हैं। उन्होंने कार्यशाला में विस्तार रूप से बच्चों को सोशल मीडिया के प्रयोग व दुरुपयोग के बारे में जानकारी दी । इस दौरान कैडेट्स के साथ इंटरेक्शन सेशन भी किया गया जहां पर कैंडिडेट्स बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यशाला के अंत में कर्नल वीएस पनाग ने कहा कि इनरव्हील क्लब सोलन सिटी द्वारा बेहतरीन प्रयास किया गया है उन्होंने कहा कि किस तरीके के शिविर से जहां बच्चों को एक और मीडिया व सोशल मीडिया के प्रति जानकारी उपलब्ध होती है वहां उन्हें इनके दूर प्रभाव के बारे में भी अवगत करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में यह सब बहुत जरूरी व उपयोगी है। इस दौरान कार्यशाला में पहुंचे वक्ताओं को कर्नल वी एस पनाग द्वारा स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

The specified slider id does not exist.

Leave a Comment

Advertisement
Cricket Score
Stock Market
Latest News
You May Like This